अमित कुमार निरंजन, विजयवाड़ा. कृष्णा नदी के किनारे बसा है विजयवाड़ा। कृष्णा का यही किनारा अमरावती को भी जोड़ता है। तेलंगाना से अलग होने के बाद अमरावती (गुंटूर लोकसभा क्षेत्र) को आंध्र की राजधानी बनाया गया है। यहां हाईटेक सचिवालय है। जहां टॉयलेट का फीडबैक देने के लिए हर शौचालय के सामने टैब लगे हैं। सचिवालय की दूसरी मंजिल पर कंट्रोल रूम से राजमुंदरी जिले में बन रहे पोलवरम बांध के काम की निगरानी की जा रही है। हालांकि, यहां के हाईटेक कैमरे कंट्रोल रूम से दो किमी दूर कूड़ा ले जा रही एम रूपा की हताशा और गुस्सा नहीं देख पाते।
अमरावती से सटे मंडम गांव से कूड़ा ले जा रही एम रूपा नगर निगम कर्मचारी हैं। हाथ में न ग्लव्स हैं न मुंह पर मास्क। वजह पूछने पर भड़क जाती हैं। कहती हैं कि हमसे जबरन काम कराया जा रहा है। तीन महीने से पैसा नहीं मिला। सीएम कहते हैं- चुनाव का समय है। सफाई ठीक होनी चाहिए। तनख्वाह क्यों नहीं मिली...इसकी वजह बताते हुए कहती है- अफसर, नेता हमारा पैसा खा जाएंगे तो सैलरी का फंड कहां से आएगा।
एम रूपा की स्थिति आंध्र की दूसरी ही तस्वीर दिखाती है। विकास की इस इमारत में निचला तबका सिर्फ नींव है। उधर, आंध्र के दक्षिणी हिस्से यानी कोस्तांद्रा की 7 लोकसभा सीट मच्छीपत्तनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, नरसरावपेट, बापटला, ओंगोल और नैल्लोर की जमीनी हकीकत अलग है। यहां मिर्च के उचित दाम नहीं मिलने से किसान की जिंदगी बेहद तीखी हो गई है और पानी नहीं मिलने से नाराज वोटर सरकार का गला सूखाने के लिए तैयार बैठे हैं।
विजयवाड़ा के इनाडु अखबार में डेढ़ दशक से राजनीति कवर कर रहे धनजंय टेकाले आंध्र का चुनावी सार बताते हुए कहते हैं- प्रदेश की लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) के मुताबिक लोकसभा चुनाव में वायएसआर को 14 और टीडीपी को 10 सीट मिल सकती है। वहीं विधानसभा में वायएसआर को करीब 90 और टीडीपी को करीब 80 सीटें मिल सकती हैं।
मच्छीपत्तनम विजयवाड़ा से 60 किमी दूर है। ये वो शहर है जो एक समय ईस्ट इंडिया कंपनी का प्रमुख व्यापारिक केंद्र था। यहां अंग्रेजों के जमाने का बंदरगाह है। रत्न वाॅच कंपनी के मालिक रवींद्र बाबू कहते हैं करीब सौ साल पहले तूफान के समय ब्रिटिश कलेक्टर ताोरिन हिल ने शहरियों की खूब मदद की थी, अब अफसर पैसा खाते हैं।
मच्छीपत्तनम की खासियत यह है कि नोटा यहां पिछली बार चौथे नंबर पर था। बंदरगाह का बड़ा मुद्दा है। करीब 40% कापू वोट है। एंटी इनकंबेंसी और जनसेना के अकेले मैदान में उतरने से कापू वोट टीडीपी से कट सकता है। इसका फायदा वाईएसआर को मिल सकता है।
भारत यात्रा के इस चरण में एनटीआर का पैतृक गांव निम्माकुरू भी पड़ा। यहां सरकारी स्कूल, अस्पताल और पक्की सड़क है। बस भी चलती है। इससे उलट, गुंटूर अलग ही कहानी बयां करता है। यहां मेरिकापुड़ी गांव में तेज धूप के बीच महिला किसान डी भूलक्ष्मी मजदूरों के साथ मिर्च की छंटाई में जुटी हैं। मिर्च का नाम भले ही रसगुल्ला हो लेकिन पांच साल में इसकी कीमत में इजाफा बहुत ही मामूली हुआ है। कीमत सिर्फ 30% बढ़ी है लेकिन मजदूरी दाेगुनी हो गई। मिर्च के नुकसान से जिंदगी तीखी हो गई है।
90 किमी आगे नरसरावपेट में पानी सबसे बड़ा मुद्दा है। एस के ख्वाजा एसआर कुत्तु कॉलोनी में रहते हैं और उन्हें पानी लेने के लिए रोजाना सुबह दो किमी दूर तक जाना पड़ता है। कहते हैं- इस बार पानी के नाम पर ही वोट दूंगा। ऐसे ही हालात ओंगोल के हैं। ओंगोल में जुबैन प्रजाति का बैल मिलता है। तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश में यह लड़ाने के काम आता है। यहां श्री कृष्णा मंदिर इस प्रजाति के बैलों काे पालता है।
केयरटेकर जी. गुरवैया कहते हैं कि गौशाला में बोरिंग तो है, लेकिन पानी की इतनी किल्लत है कि जानवरों को पीने का पानी नहीं मिलता। 100 किमी दूर नैल्लोर पहुंचते-पहुंचते पानी और सूखता जाता है। यहां पुल से गुजरने पर पहली नजर में बंजर जमीन दिखती है। लोगों ने बताया ये पेन्ना नदी है। जिसमें दूर-दूर तक पानी की एक बूंद भी नहीं दिख रही थी। नैल्लोर में पिछली बार वाईएसआर नेता मेकाचंति राजा मोहन रेड्डी सांसद चुने गए थे। इस बार इन्हें टीडीपी ने टिकट दिया है।
क्षेत्रीय स्तर पर पीने का पानी और प्राइवेट पोर्ट प्रमुख मुद्दा है। रेड्डी वोट की संख्या करीब 50% है। इसलिए एंटी इनकम्बेंसी का असर यहां नहीं होगा। बापटला और ओंगोल, इन दाेनों क्षेत्रों का राजनीति और सामाजिक मिजाज लगभग एक जैसा है। बापटला में रामायापट्नम पोर्ट का मुद्दा अहम है। क्योंकि इससे रोजगार बढ़ने की संभावना है। लेकिन काम ही शुरू नहीं हो पाया।
फ्रीलांसर राजनीतिक शोधकर्ता अनंत कुमार कहते हैं- इस बार आंध्र में पानी, विकास और भ्रष्टाचार प्रमुख मुद्दे हैं। 1993 के बाद से राज्य के हर चुनाव जाति केंद्रित हो गए हैं। आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य पद्मश्री ने बताया कि राज्य में फिलहाल तो विशेष राज्य का दर्जा ही मुद्दा है। वाईएसआर के मीडिया कॉर्डिनेटर मस्तान ने कहा लोग प्रदेश में बदलाव के लिए वोट करने वाले हैं।
सबसे बड़ा फैक्टर क्या रहेगा?
मुद्दे- मिर्च, काॅटन के अलावा भ्रष्टाचार : मिर्च व कॉटन के दाम के अलावा भ्रष्टाचार और विकास भी मुद्दा है। पानी का मुद्दा भी उछल रहा है। राज्य सरकार को एंटीइनकंबेंसी का सामना करना पड़ सकता है। सर्जिकल स्ट्राइक, ट्रिपल तलाक का मुद्दा बहुत कम है यानी भाजपा को इसका फायदा नहीं मिलेगा। नोटबंदी का असर है।
जाति- कोपू, दलित और किसान यहां निर्णायक रहेंगे : कोपू, दलित वोट के अलावा यहां खम्म और वाशियार वोट अहम हैं। यह चार सीटों पर असर डालेंगे। मिर्च, कॉटन की खेती करने वालेे 70% किसानों का वोट भी असर डालेगा। जनसेना के अलग लड़ने से टीडीपी का कोपू वोट कट सकता है। सात लोकसभा सीटों पर कोपू वोट करीब 30%, दलित 25%, रेड्डी और नायडू वोट 15% और खम्म 10% हैं।
Tuesday, April 2, 2019
Tuesday, March 26, 2019
स्पेससूट का सही साइज नहीं मिलने पर नासा ने महिलाओं की स्पेसवॉक रद्द की
वॉशिंगटन. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का पहली बार दो महिलाओं को स्पेसवॉक कराने का मिशन फिलहाल रद्द कर दिया गया है। नासा का कहना है कि उसके पास महिला एस्ट्रोनॉट्स की फिटिंग के पर्याप्त स्पेससूट मौजूद नहीं हैं। ऐसे में आउटरवियर की कमी के चलते यह मिशन बदला जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पेसवॉक की योजना को आगे बढ़ाया जाएगा।
एक महीने पहले ही नासा ने ऐलान किया था कि 29 मार्च को उसकी दो महिला एस्ट्रोनॉट्स इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से अंतरिक्ष में स्पेसवॉक के लिए जाएंगी। यह पहली बार होगा जब किसी स्पेसवॉक में सिर्फ महिलाओं को ही भेजा जाना है। इससे पहले के मिशनों में स्पेसवॉक के लिए महिलाओं के साथ किसी पुरुष एस्ट्रोनॉट को भी भेजा जाता था।
आईएसएस में बैट्री लगाने के लिए जारी है स्पेसवॉक
स्पेसवॉक कई वजहों से किया जाता है, जिसमें स्पेसक्राफ्ट की मरम्मत, वैज्ञानिक प्रयोग और फिर नए उपकरणों का परीक्षण होता है। अंतरिक्ष में मौजूद बिगड़े सैटेलाइट या स्पेसक्राफ्ट को वहीं ठीक करने के लिए स्पेसवॉक की जाती है। जिन दो एस्ट्रोनॉट्स को स्पेसवॉक में हिस्सा लेना है, उनमें से एक ऐन मैकक्लेन (59) और क्रिस्टीना कोश हैं। मैकक्लेन 22 मार्च को निक हेग के साथ आईएसएस में एक लिथियम आयन बैट्री लगाने के लिए स्पेसवॉक में हिस्सा ले चुकी हैं।
सात घंटे स्पेसवॉक का रखा गया था मिशन
मैकक्लेन और कोश का स्पेसवॉक सात घंटे रखी गई थी। दोनों 2013 के एस्ट्रोनॉट क्लास का हिस्सा थीं। इसमें आधे से ज्यादा महिलाएं थीं। इस दौरान नासा को एस्ट्रोनॉट्स के लिए दूसरी बार सबसे ज्यादा आवेदन (6100) मिले थे। नासा में 50% फ्लाइट डायरेक्टर्स महिलाएं हैं।
नई दिल्ली. भाजपा ने दक्षिण बैंगलोर से 28 साल के तेजस्वी सूर्या को उम्मीदवार बनाया है। सूर्या का मुकाबला कांग्रेस महासचिव बीके हरिप्रसाद (64) से होगा। इस सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एचएन अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी को टिकट दिए जाने की कोशिशों को झटका लगा है। अनंत कुमार 1996 के बाद से यहां रिकॉर्ड छह बार चुने गए थे।
'यह सिर्फ मोदी के न्यू इंडिया में ही संभव'
भाजपा द्वारा टिकट जाने के बाद सूर्या ने ट्वीट किया, "हे भगवान! मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री और सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के अध्यक्ष ने बेंगलौर दक्षिण जैसी प्रतिष्ठित सीट के लिए 28 वर्षीय युवक पर अपना भरोसा जताया है। यह सिर्फ भाजपा में हो सकता है। सिर्फ नरेंद्र मोदी के न्यू इंडिया में।"
सूर्या कर्नाटक हाईकोर्ट में वकील हैं। भाजपा के एक पदाधिकारी के मुताबिक, "सूर्या हमारी राष्ट्रीय सोशल मीडिया टीम के भी सदस्य हैं।" कर्नाटक बीजेपी के उगते सितारे कहे जाने वाले सूर्या फिलहाल बीजेपी के प्रदेश युवा मोर्चा के सचिव भी हैं।
टिकट न मिलने पर अनंत कुमार की पत्नी ने कहा, ‘‘यह (फैसला) हैरान करने वाला है। मैं पार्टी के फैसले के साथ हूं। इस पर सवाल मत पूछिए। अगर हमें देश के लिए योगदान देना है तो हमें मोदी जी के साथ काम करना है।’’ वहीं सूर्या ने कहा, ‘‘यह आश्चर्य और आभार की मिलीजुली अनुभूति है। एबीवीपी में था तब से ही कर्नाटक में सक्रिय हूं। यही एक पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं की क्षमताओं को पहचानती है।’’
भाजपा ने बेंगलुरू ग्रामीण लोकसभा सीट से अश्वत नारायण को अपना प्रत्याशी बनाया है। नारायण का मुकाबला यहां से कांग्रेस प्रत्याशी डीके सुरेश से होगा। सुरेश यहां से दूसरी बार चुनाव लड़ेंगे। सुरेश कर्नाटक में मंत्री डीके शिवकुमार के भाई हैं।

Wednesday, March 20, 2019
नीरव मोदी लंदन में गिरफ़्तार, अदालत में पेश होंगे
हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन में गिरफ़्तार कर लिया गया है.
उन पर पंजाब नेशनल बैंक से क़रीब 13 हज़ार करोड़ रुपए का उधार लेकर न चुकाने के आरोप हैं.
भारत ने अगस्त में ब्रिटेन से नीरव मोदी को प्रत्यर्पित करने की मांग की थी.
इसे भारत का सबसे बड़ा बैंक घोटाला भी माना जाता है.
लंदन पुलिस ने बीबीसी को बताया है कि 48 वर्षीय मोदी को लंदन के होल्बोर्न इलाक़े से मंगलवार को गिरफ़्तार किया गया था और उन्हें बुधवार को लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश किया जाएगा.
लंदन स्थित वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उनके ख़िलाफ़ वॉरेंट जारी किया था जिसके बाद उन्हें गिरफ़्तार किया गया है.
पंजाब नेशनल बैंक ने साल 2018 में नीरव मोदी और उनके चाचा मेहुल चौकसी के नेतृत्व वाले ज्वैलरी समूहों पर फ़र्ज़ी बैंक गारंटी के ज़रिए क़र्ज़ लेने और धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए थे.
लेकिन ये आरोप सार्वजनिक होने से पहले ही दोनों ने गुपचुप तरीके से भारत छोड़ दिया था.
नीरव मोदी को हाल ही में लंदन में देखा गया था जिसके बाद भारतीय मीडिया में सवाल उठाए गए थे.
भारत के प्रवर्तन निदेशालय ने लंदन पुलिस से उन्हें गिरफ़्तार करने की गुज़ारिश की थी.
हांलाकि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने भ्रष्टाचार के सभी आरोपों को खारिज किया है.
कौन है नीरव मोदी?
नीरव मोदी भारत के चर्चित हीरा कारोबारी हैं. वे 2.3 अरब डॉलर की ज्वेलरी डिजाइनर कंपनी फ़ायरस्टार डायमंड के संस्थापक हैं और उनके ग्राहकों में दुनिया के जाने-माने लोग शामिल हैं.
नीरव डायमंड का कारोबार करने वाले परिवार से आते हैं और बेल्जियम के एंटवर्प शहर में उनका पालन-पोषण हुआ है.
युवा उम्र से ही उनकी दिलचस्पी आर्ट और डिजाइन में थी और वो यूरोप के अलग-अलग म्यूज़ियम में आते-जाते थे.
इसके बाद भारत में जाकर बसने और डायमंड ट्रेडिंग बिज़नेस के सभी पहलुओं की ट्रेनिंग लेने के बाद साल 1999 में उन्होंने फ़ायरस्टार की नींव रखी.
ये एक डायमंड सोर्सिंग और ट्रेडिंग कंपनी है. साल 2008 में नीरव के एक करीबी दोस्त ने उन्हें ईयररिंग बनाने को कहा.
साल 2010 में वो क्रिस्टी और सॉदबी के कैटालॉग पर जगह बनाने वाले पहले भारतीय ज्वेलर बने. साल 2013 में वो फ़ोर्ब्स लिस्ट ऑफ़ इंडियन बिलिनेयर में आए और तब से अपनी जगह बनाए हुए हैं.
नीरव मोदी कंपनी के आभूषण केट विंस्लेट, रोज़ी हंटिंगटन-व्हाटली, नाओमी वॉट्स, कोको रोशा, लीज़ा हेडन और एश्वर्य राय जैसे भारतीय और अंतरराष्ट्रीय स्टाइल आइकन पहनते हैं.
कहां-कहां हैं उनके स्टोर?
नीरव मोदी के डिजाइनर ज्वेलरी बूटीक लंदन, न्यूयॉर्क, लास वेगास, हवाई, सिंगापुर, बीजिंग और मकाऊ में हैं. भारत में उनके स्टोर मुंबई और दिल्ली में है.
नीरव मोदी ने अपने ही नाम से साल 2010 में ग्लोबल डायमंड ज्वेलरी हाउस की नींव रखी थी. कंपनी का मुख्यालय भारत के मुंबई शहर में है.

भारत में स्टोर कहां-कहां?
साल 2014 में नीरव मोदी ने दिल्ली के डिफ़ेंस कॉलोनी में पहला फ्लैगशिप स्टोर खोला और साल 2015 में मुंबई के काला घोड़ा में स्टोर खुला.
साल 2015 में नीरव मोदी कंपनी ने न्यूयॉर्क सिटी और हॉन्गकॉन्ग में बूटीक खोले. लंदन की बॉन्ड स्ट्रीट और एमजीएम मकाऊ में उनके बूटीक स्टोर हाल में खुले हैं.
niravmodi.com के मुताबिक नीरव मोदी का ये झुकाव परिवार की वजह से हुआ क्योंकि रात के भोजन के वक़्त भी उन लोगों की बातचीत इसी पर हुआ करती थी.
इसके अलावा उन्हें अपनी मां से काफ़ी प्रेरणा मिलती है, जो इंटीरियर डिज़ाइनर थीं.

Friday, March 8, 2019
'काशी की संस्कृति नष्ट कर नया बनारस बना रहे हैं मोदी'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र काशी को कई योजनाओं की सौगात देते हुए अपने ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की नींव रखी. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्षों से बाबा विश्वनाथ बंधे हुए थे, सांस भी नहीं ले पा रहे थे, लेकिन आज इस काम से उन्हें मुक्ति मिलेगी. उन्होंने कहा कि जब मैं राजनीति में नहीं था, तब भी सोचता था कि यहां कुछ करना चाहिए. लेकिन यह मेरे नसीब में ही लिखा था कि मेरे हाथ से ये काम हुआ. करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र काशी विश्वनाथ को मुक्त करने के पीएम के इस बयान पर काशी के विद्वत जनों में रोष है.
काशी को क्योटो बनाने के क्रम में काशी विश्वनाथ मंदिर के विस्तारीकरण के लिए ललिता घाट से विश्वनाथ मंदिर तक दो सौ से अधिक भवनों को अधिग्रहित कर तोड़ा गया. इनमें लगभग 50 की संख्या में प्राचीन मंदिर व मठ शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने 40 से अधिक प्राचीन मंदिर जिस पर लोगों का अतिक्रमण था उसे भी मुक्त कराया है. संकटमोचन मंदिर के महंत विशंभरनाथ मिश्र ने aajtak.in से बातचीत में कहा, 'भगवान शंकर सबको मुक्त करने वाले हैं ऐसे में कोई उन्हें मुक्त करने की बात करे ये अनुचित है. इससे मैं बेहद आहत हूं. बनारस की जीती जागती संस्कृति को ढहा कर उस पर विकास की इमारत खड़ी की जा रही है. यह लाखों लोगों की आस्था से खिलवाड़ है.'
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की जद में आने वाले इन प्राचीन मंदिरों, देव विग्रहों की रक्षा के लिए आंदोलन करने वाले शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद के शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, 'काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण के लिए जितने मंदिर तोड़े गए उतने औरंगजेब ने भी नहीं तोड़े. अगर प्रधानमंत्री का अर्थ है कि मैनें इन्हें मुक्त कराया तो सही ही है क्योंकि उन्होंने इन देव विग्रहों को उनके प्राण से मुक्त करा दिया. प्रधानमंत्री बताएं किसके कब्जे से मुक्त कराया? काशी में जो हुआ है वो अकल्प्य है. जिन देवी देवताओं के दर्शन के लिए लोग पूरे भारत से आते हैं वे उन्हें ना पाकर कैसा महसूस करेंगे.'
काशी विद्वत परिषद के संगठन महामंत्री दीपक मालवीय का कहना है कि बाबा विश्वनाथ का देश के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में विशेष महत्व है. वो पूरे विश्व के नाथ हैं. पूरे देश के लोग मुक्ति की प्राप्ति के लिए काशी आते हैं. तो इन्हें कौन मुक्त करेगा जो खुद लोगों को मुक्ति देते हैं, काशी मोक्ष का कारक है. बाबा विश्वनाथ के इर्द गिर्द सुंदरीकरण किया जा सकता है, सुविधाएं बढ़ाई जा सकती हैं लेकिन बाबा को मुक्त करने की बात कहना अनुचित है.
दीपक मालवीय ने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण के लिए जिन मंदिरों और देव विग्रहों को तोड़ा गया उसे जमींदोज कर उसके ऊपर निर्माण करना अनुचित प्रक्रिया है. क्योंकि इन सभी देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी. अगर सरकार सुंदरीकरण कर रही है तो इन्हें पुन: प्राण प्रतिष्ठित कराते हुए दर्शन पूजन की उचित व्यवस्था करे.
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की जद में आने वाले क्षेत्र को बनारस में पक्का महाल कहा जाता है. यह क्षेत्र गंगा तट पर अस्सी से राजघाट तक फैला है. बनारस का यह इलाका खुद में कई संस्कृतियों को समेटे हुए है. अलग-अलग राज्यों के रियासतों की प्राचीन इमारत व वहां पूजे जाने वाले पौराणिक मंदिर और देव विग्रह इसी क्षेत्र में स्थित हैं. जिनके दर्शन करने पूरे देश से लोग आते हैं. पक्का महाल में बंगाली, नेपाली, गुजराती, दक्षिण भारतीय समुदायों के अपने अपने मोहल्ले हैं और इनसे जुड़े देवी देवताओं के मंदिर हैं.

Wednesday, February 27, 2019
Moto G7: यहां जानें इस स्मार्टफोन में क्या कुछ है खास
बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान मोटोरोला ने Moto G7 सीरीज के सभी स्मार्टफोन्स को शोकेस के लिए रखा है. हमने Moto G7 यूज किया और अब आपको बताते हैं कि कैसा है ये स्मार्टफोन. इसकी खासियत क्या है और हमें यूज करने के बाद ये कैसा लगा.
मोटोरोला ने हाल ही में ब्राजील में Moto G7 सीरीज के कुछ स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं. इनमें से एक Moto G7 Power भारत में पहले ही लॉन्च हो चुका है. हालांकि अभी के लिए इसे सिर्फ ऑफलाइन मार्केट में लॉन्च किया गया है.
स्पेसिफिकेशन्स और कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इस स्मार्टफोन के रियर पैनल पर आपको दो कैमरे दिखेंगे. इनमें से एक 12 मेगापिक्सल है है, जबकि दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल दिया है. सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 3000mAh की बैटरी दी गई है.
इसमें 4GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ा सकते हैं. इस स्मार्टफोन में फेस अनलॉक का भी फीचर दिया गया है.
इस स्मार्टफोन की स्क्रीन साइज 6.2इंच की है और यह फुल एचडी प्लस है. हमने इसके दो कलर वेरिएंट्स देखे हैं, ये ब्लैक और वाइट है. इसमें 1.8 GHz का क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 632 दिया गया है.
इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इटेलिजेंस बेस्ड फीचर्स भी दिए गए हैं. कुछ महीने पहले गूगल ने डिजिटल वेलबींग लॉन्च किया था जो सिर्फ पिक्सल स्मार्टफोन्स के लिए था. लेकिन अब ऐसा नहीं है. कंपनी एंड्रॉयड के दूसरे फोन में भी ये फीचर दे रहा है. शुरुआत Moto G7 से होगी जो एंड्रॉयड Pie पर चलता है.
डिजाइन और बिल्ड क्वॉलिटी दूसरे वेरिएंट्स की तरह ही है, लेकिन इसकी कीमत थोड़ा ज्यादा होगी. सॉफ्टवेयर फ्रंट पर इस बार भी कंपनी नियरली स्टॉक एंड्रॉयड दे रही है, हालांकि इसमें मोटोरोला के कुछ ऐप्स दिए गए हैं जो बड़े काम के हैं.
गौरतलब है कि बडगाम के पहले राजस्थान के पोखरण में मिग-27 लड़ाकू विमान भी क्रैश हो गया था. उस वक्त यह विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था और जैसलमेर से उड़ा था. हालांकि, इस हादसे में पायलट सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकलने में कामयाब रहे थे.
सुषमा ने मंगलवार तड़के भारत के द्वारा की गई एयरस्ट्राइक की जानकारी रूस और चीन के विदेश मंत्रियों को दी. उन्होंने बताया कि पुख्ता इनपुट मिलने के बाद भारत की वायुसेना ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अड्डों के खिलाफ कार्रवाई की, इसमें कई आतंकवादी मारे गए हैं.
आपको बता दें कि चीन और पाकिस्तान की दोस्ती बीते कुछ समय में मजबूत हुई है. ऐसे में चीन को इस विषय पर भी साधना काफी अहम हो जाता है. जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने की भारत की राह में चीन की सबसे बड़ा रोड़ा है.
UNSC की बैठक में चीन कई बार अपनी वीटो पावर का इस्तेमाल कर मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित होने से बचा चुका है. हाल ही में जब पुलवामा आतंकी हमले को लेकर UNSC की बैठक में निंदा प्रस्ताव लाने की बात हुई, तो चीन ने इसमें मसूद अजहर का नाम आने का विरोध किया. काफी मशक्कत के बाद चीन जैश-ए-मोहम्मद का नाम लेने पर राजी हुआ था.

Thursday, February 21, 2019
सैमसंग गैलेक्सी फ़ोल्ड: किताब की तरह मुड़ेगा ये स्मार्टफ़ोन
साल 2009 में अपना पहला स्मार्टफ़ोन बाज़ार में उतारने के बाद अब सैमसंग फ़ोन की दुनिया में एक नई तकनीक ले कर आई है. गरुवार को कंपनी ने अपना पहला फ़ोल्ड होने वाला यानी मुड़ने वाला फ़ोन लांच किया - नाम है सैमसंग गैलेक्सी फ़ोल्ड.
कंपनी का कहना है, "अपना पहला फ़ोन बनाने के 10 साल बाद इस नए फ़ोन के साथ उसने सिर्फ फ़ोन की शक्ल नहीं बल्कि फ़ोन का भविष्य भी बदल दिया है."
ये फ़ोन दो महीनों में (अप्रैल में) या फिर उससे थोड़ा पहले बाज़ार में आ सकता है.
कंपनी से गैलेक्सी फ़ोल्ड के साथ-साथ 5जी गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी एस10 के तीन और फ़ोन भी लांच किया हैं.
पेन्सिल बॉक्स की तरह दिखने वाला सैमसंग गैलेक्सी खुलने पर 7.3 इंच का होगा, यानी जहां ये फ़ोल्ड होने पर फ़ोन होगा, खुल जाने पर एक सिंगल स्क्रीन वाला टैबलेट होगा.
इस फ़ोन पर एक साथ यानी एक स्क्रीन में तीन ऐप्स तक चलाए जा सकते हैं. इसके लिए ऐप को टैबलेट मोड से फ़ोन मोड पर ले जाना होगा जिसे आसान बनाया गया है.
साथ ही बार-बार फ़ोल्ड करने पर फ़ोन को नुक़सान न हो और अधिक इस्तेमाल से फ़ोन की बैटरी ख़त्म ना हो, इसलिए दोनों तरफ दो बैटरियों का इस्तेमाल किया गया है.
किसी भी तरह से पकड़ने पर तस्वीरें लेने में मुश्किल ना हो इसके लिए गैलेक्सी फ़ोल्ड में छह कैमरे हैं- तीन पीछे की तरफ, भीतर की तरफ दो और एक सामने की तरफ.
कंपनी का कहना है कि इसी साल अप्रैल 26 से गैलेक्सी फ़ोल्ड का 4जी वेरिएंट 1,980 अमरीकी डॉलर में बाज़ार में आ जाएगा. इसका 5डी वेरिएंट थोड़ा महंगा होगा और बाद में आएगा. इसकी क़ीमत को देखते हुए कंपनी ने इसे "लग्ज़री आइटम" कहा है.
सैमसंग जब ये कहती है कि उसने "फ़ोन का भविष्य बदल दिया है", तो वो कुछ हद सही है क्योंकि अब तक कोई भी इस तरह का मॉडल बाज़ार में ला कर उसमें सफल नहीं हो पाया है.
और शायद सैमसंग को ये उम्मीद है कि वो औरों से बेहतर करेगी. लेकिन ये बात भी सच है कि फ़ोल्ड होने वाला फ़ोन लाने वाली सैमसंग पहली कंपनी नहीं है.
बीते साल दिसंबर को होने वाले सीईएस टेक शो में (अक्तूबर 2018 को लांच किया गया) रॉयेल क़ॉर्पोरेशन ने अपना 7.8 इंट का फ्लेक्सीपाई नया फ़ोन पेश किया जो एक तरफ से मुड़ता है.
लेकिन बाज़ार में ये फ़ोन अब तक नहीं आया है. ये डेवेलवर मॉडल की शक्ल में 1,588 अमरीकी डॉलर में उपलब्ध है और प्री-ऑर्डर किया जा सकता है.
लेकिन सिर्फ यही दो कंपनियां नहीं हैं जो फोल्डेबल फ़ोन के मॉडल पर काम कर रही हैं.
इसी साल जनवरी में एक रिपोर्ट आई थी जिसमे कहा गया था कि मोटोरोला ने फोल्ड होने वाले फ़ोन से जुड़े एक मॉडल के लिए पेटेन्ट एप्लिकेशन डाली है.
ख़बर ये भी है कि दो दिन बाद ओप्पो अपने डेवेलपर इनोवोशन इवेन्ट में फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन ला सकता है.
कंपनी के सीईओ नी फेई ने चीनी सोशल मीडिया बाइडू पर बीते महीने दो तस्वीरें पोस्ट की जो इस तरफ इशारा थी कि कंपनी घड़ी की तरह पहनने वाला फ़ोन लाएगी.
ज़ेडटीई ने बीते साल एक्सन एम नाम से एक फ़ोन लांच किया था जो स्क्रीन मुड़ने वाला तो नहीं लेकिन दो स्क्रीन वाला फ़ोन था

Monday, January 28, 2019
किसी हिंदू संगठन या परिवार से माफ़ी नहीं मांगूंगी: कनकदुर्गा
सबरीमला में इतिहास रचने वाली कनकदुर्गा को उनके पति ने स्वामी अयप्पा मंदिर में प्रवेश करने के बाद घर से निकाल दिया था.
अब वो कोर्ट के आदेश के साथ अपने पति के घर लौटने की तैयारी कर रही हैं.
कनकदुर्गा ने बीबीसी से कहा, "मंदिर में प्रवेश के लिए किसी भी हिंदू संगठन या अपने परिवार से मैं कभी माफ़ी नहीं मांगूंगी."
उन्होंने कहा, "मैंने वही किया जिसका सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था. मैंने किसी के साथ अन्याय नहीं किया है. अपने घर में प्रवेश के लिए मैं क़ानून का सहारा लूंगी."
कनकदुर्गा को मलप्पुरम ज़िले में स्थित घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया था. उनके पति ने पुलिस से कहा था कि कनकदुर्गा के लिए घर में कोई जगह नहीं हैं. इसके बाद से वह महिलाओं के एक सरकारी आश्रयस्थल में रह रही हैं.
सास ने कथित तौर पर डंडे से मारा
38 वर्षीय कनकदुर्गा मंगलवार को अस्पताल से लौटीं, जहां वो सिर पर लगी चोट के कारण भर्ती थीं.
स्वामी अयप्पा मंदिर में प्रवेश करने से हुई परिवार की बदनामी की वजह से सास ने उन्हें कथित तौर पर डंडे से मारा जिसकी वजह से उन्हें यह चोट लगी थी.
2 जनवरी को स्वामी अयप्पा मंदिर में प्रवेश के बाद से ही बीजेपी सहित हिंदुवादी संगठनों के संरक्षण वाली सबरीमला कर्म समिति के प्रदर्शनकारियों के डर से कनकदुर्गा और बिंदु अम्मिनी छुप गई थीं. ये लोग चाहते हैं कि 'रजस्वला' महिलाएं (जिनके पीरियड्स आते हैं) मंदिर में प्रवेश न करें.
सबरीमला जाने से पहले परिवार से क्या कहा?
माना जाता है कि सबरीमला में मौजूद मंदिर के भगवान स्वामी अयप्पा कुंवारे हैं और इस कारण 'रजस्वला' होने वाली उम्र के दौरान यानी 10 से 50 साल की महिलाएं मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकतीं.
कनकदुर्गा पर कथित हमला उसी दिन हुआ जब मंदिर में प्रवेश के बाद वह अपने घर लौटी थीं.
वो कहती हैं, "मैं सरकारी शेल्टर में गई क्योंकि मेरे पति ने मुझे घर में अंदर जाने की इजाज़त नहीं दी. मुझे लगा कि वो राजनीतिक कर रहे लोगों से प्रभावित हैं."
कनकदुर्गा ने कहा कि जब उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को अयप्पा मंदिर जाने की अपनी इच्छा के बारे में बताया था तो उन्होंने कहा कि इस तरह का ख़तरा मोल मत लो.
वो कहती हैं, "मैंने उन्हें यह नहीं बताया था कि मंदिर में कब प्रवेश करूंगी. जिस दिन मैंने मंदिर में प्रवेश किया, उन्होंने मुझसे घर लौट आने को कहा. उन्होंने यह भी नहीं बताया कि मुझे दोबारा घर में नहीं आने दिया जाएगा."
बड़े भाई का मिला साथ
28 सितंबर को 4-1 से दिए गए सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले में कहा गया था कि भेदभावपूर्ण परंपरा से अधिक महत्वपूर्ण महिलाओं का मौलिक अधिकार है. वर्षों से चली आ रही परंपरा को इसी फ़ैसले के अनुसार तोड़ने के कनकदुर्गा के निर्णय पर उनका परिवार एकमत नहीं दिखता है.
कनकदुर्गा कहती हैं, "मैंने अपने बड़े भाई को नहीं बताया था कि मैं सबरीमला जाऊंगी. लेकिन जब मैं लौटी तो ब़ाकी परिजनों की तरह उन्होंने मुझसे अमानवीय व्यवहार नहीं किया. जब मैं सरकारी आश्रय में गई तो उन्होंने ही मुझे क़ानूनी सहायता दिलाई. सभी परिस्थितियों में वो मेरे साथ बने हुए हैं और मुझसे हर दिन बात करते हैं."
छोटे भाई ने बीजेपी से मांगी माफ़ी
कनकदुर्गा ने मीडिया में सुना था कि उनके छोटे भाई ने उनके मंदिर में प्रवेश करने को लेकर बीजेपी से माफ़ी मांगी थी.
उन्होंने कहा, "अगर मुझे लगता कि मैंने कोई ग़लती की है तो माफ़ी मैं मांगती. मेरी जगह पर मेरे भाई को माफ़ी मांगने की कोई ज़रूरत नहीं है. अगर उन्होंने माफ़ी मांगी है, जैसा कि मीडिया रिपोर्ट में बताया गया, तो यह उनकी भूल है."
बच्चों से नहीं हुई मुलाक़ात
कनकदुर्गा ने कहा, "निश्चित ही मैं अपने बच्चों की कमी महसूस कर रही हूं. 22 दिसंबर (जब सबरीमला मंदिर में प्रवेश के पहले प्रयास के लिए घर से निकली थीं) से ही मैंने अपने बच्चों को नहीं देखा है. मेरे परिवार ने मुझे उनसे मिलने का मौका नहीं दिया है. 15 जनवरी के बाद सिर्फ 10 मिनट के लिए फ़ोन पर उनसे थोड़ी बात हो सकी है."
साथ ही वो यह कहती हैं, "मुझे उन्हें यह समझाने का अवसर नहीं मिला कि मैंने ऐसा क्यों किया. मैं न उनसे मिली हूं और न ही ठीक से उनसे बात की है."

Subscribe to:
Posts (Atom)
津冀地区连续驻留满14天的来京人员不再居家观察14天
中新网4月20日电(陈杭) 4月中旬, 色情性&肛交集合 全球多个疫苗团队 色情性&肛交集合 宣布取得进展的同时, 色情性&肛交集合 中国宣布第一波疫情已经得到控制, 色情性&肛交集合 中国在全球的新冠研究 色情性&肛交集合 的临床试验立项占比从 色情性&肛交集合 三分之二...
-
не может включить в список нематериального культур ного наследия человечества такие российские новогодние обычаи, как приготовление и поедан...
-
新型冠状病毒疫情蔓延全球,口罩瞬间 美国参议院当地周四 色情性&肛交集合 (3月26日) 色情性&肛交集合 凌晨通过了 色情性&肛交集合 高达2万亿美元的 色情性&肛交集合 经济刺激法案, 色情性&肛交集合 以纾困受疫情重创的美国经济, 色情性&肛交集合 并协助美国各地对抗肺炎...