Monday, January 28, 2019

किसी हिंदू संगठन या परिवार से माफ़ी नहीं मांगूंगी: कनकदुर्गा

सबरीमला में इतिहास रचने वाली कनकदुर्गा को उनके पति ने स्वामी अयप्पा मंदिर में प्रवेश करने के बाद घर से निकाल दिया था.

अब वो कोर्ट के आदेश के साथ अपने पति के घर लौटने की तैयारी कर रही हैं.

कनकदुर्गा ने बीबीसी से कहा, "मंदिर में प्रवेश के लिए किसी भी हिंदू संगठन या अपने परिवार से मैं कभी माफ़ी नहीं मांगूंगी."

उन्होंने कहा, "मैंने वही किया जिसका सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था. मैंने किसी के साथ अन्याय नहीं किया है. अपने घर में प्रवेश के लिए मैं क़ानून का सहारा लूंगी."

कनकदुर्गा को मलप्पुरम ज़िले में स्थित घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया था. उनके पति ने पुलिस से कहा था कि कनकदुर्गा के लिए घर में कोई जगह नहीं हैं. इसके बाद से वह महिलाओं के एक सरकारी आश्रयस्थल में रह रही हैं.

सास ने कथित तौर पर डंडे से मारा
38 वर्षीय कनकदुर्गा मंगलवार को अस्पताल से लौटीं, जहां वो सिर पर लगी चोट के कारण भर्ती थीं.

स्वामी अयप्पा मंदिर में प्रवेश करने से हुई परिवार की बदनामी की वजह से सास ने उन्हें कथित तौर पर डंडे से मारा जिसकी वजह से उन्हें यह चोट लगी थी.

2 जनवरी को स्वामी अयप्पा मंदिर में प्रवेश के बाद से ही बीजेपी सहित हिंदुवादी संगठनों के संरक्षण वाली सबरीमला कर्म समिति के प्रदर्शनकारियों के डर से कनकदुर्गा और बिंदु अम्मिनी छुप गई थीं. ये लोग चाहते हैं कि 'रजस्वला' महिलाएं (जिनके पीरियड्स आते हैं) मंदिर में प्रवेश न करें.

सबरीमला जाने से पहले परिवार से क्या कहा?
माना जाता है कि सबरीमला में मौजूद मंदिर के भगवान स्वामी अयप्पा कुंवारे हैं और इस कारण 'रजस्वला' होने वाली उम्र के दौरान यानी 10 से 50 साल की महिलाएं मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकतीं.

कनकदुर्गा पर कथित हमला उसी दिन हुआ जब मंदिर में प्रवेश के बाद वह अपने घर लौटी थीं.

वो कहती हैं, "मैं सरकारी शेल्टर में गई क्योंकि मेरे पति ने मुझे घर में अंदर जाने की इजाज़त नहीं दी. मुझे लगा कि वो राजनीतिक कर रहे लोगों से प्रभावित हैं."

कनकदुर्गा ने कहा कि जब उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को अयप्पा मंदिर जाने की अपनी इच्छा के बारे में बताया था तो उन्होंने कहा कि इस तरह का ख़तरा मोल मत लो.

वो कहती हैं, "मैंने उन्हें यह नहीं बताया था कि मंदिर में कब प्रवेश करूंगी. जिस दिन मैंने मंदिर में प्रवेश किया, उन्होंने मुझसे घर लौट आने को कहा. उन्होंने यह भी नहीं बताया कि मुझे दोबारा घर में नहीं आने दिया जाएगा."

बड़े भाई का मिला साथ
28 सितंबर को 4-1 से दिए गए सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले में कहा गया था कि भेदभावपूर्ण परंपरा से अधिक महत्वपूर्ण महिलाओं का मौलिक अधिकार है. वर्षों से चली आ रही परंपरा को इसी फ़ैसले के अनुसार तोड़ने के कनकदुर्गा के निर्णय पर उनका परिवार एकमत नहीं दिखता है.

कनकदुर्गा कहती हैं, "मैंने अपने बड़े भाई को नहीं बताया था कि मैं सबरीमला जाऊंगी. लेकिन जब मैं लौटी तो ब़ाकी परिजनों की तरह उन्होंने मुझसे अमानवीय व्यवहार नहीं किया. जब मैं सरकारी आश्रय में गई तो उन्होंने ही मुझे क़ानूनी सहायता दिलाई. सभी परिस्थितियों में वो मेरे साथ बने हुए हैं और मुझसे हर दिन बात करते हैं."

छोटे भाई ने बीजेपी से मांगी माफ़ी
कनकदुर्गा ने मीडिया में सुना था कि उनके छोटे भाई ने उनके मंदिर में प्रवेश करने को लेकर बीजेपी से माफ़ी मांगी थी.

उन्होंने कहा, "अगर मुझे लगता कि मैंने कोई ग़लती की है तो माफ़ी मैं मांगती. मेरी जगह पर मेरे भाई को माफ़ी मांगने की कोई ज़रूरत नहीं है. अगर उन्होंने माफ़ी मांगी है, जैसा कि मीडिया रिपोर्ट में बताया गया, तो यह उनकी भूल है."

बच्चों से नहीं हुई मुलाक़ात
कनकदुर्गा ने कहा, "निश्चित ही मैं अपने बच्चों की कमी महसूस कर रही हूं. 22 दिसंबर (जब सबरीमला मंदिर में प्रवेश के पहले प्रयास के लिए घर से निकली थीं) से ही मैंने अपने बच्चों को नहीं देखा है. मेरे परिवार ने मुझे उनसे मिलने का मौका नहीं दिया है. 15 जनवरी के बाद सिर्फ 10 मिनट के लिए फ़ोन पर उनसे थोड़ी बात हो सकी है."

साथ ही वो यह कहती हैं, "मुझे उन्हें यह समझाने का अवसर नहीं मिला कि मैंने ऐसा क्यों किया. मैं न उनसे मिली हूं और न ही ठीक से उनसे बात की है."

Friday, December 28, 2018

रोमिल चौधरी ने बनाया दीपक ठाकुर को निशाना, विकास गुप्ता संग हुई बहसबाजी

बिग बॉस फिनाले से सिर्फ 2 दिन दूर है. मिड वीक एविक्शन में सुरभि राणा के आउट होने के बाद शो में सिर्फ 5 कंटेस्टेंट बचे हैं. विजेता की ट्रॉफी किसके नाम होगी, इसका खुलासा रविवार को ग्रैंड फिनाले के दिन होगा. इस हफ्ते BB होटल टास्क में सेलेब्रिटी गेस्ट ने शो में रोचक को बनाया. अब कंटेस्टेंट की परीक्षा लेने घर में विकास गुप्ता, जय भानुशाली और आज तक की सीनियर जर्नलिस्ट श्वेता तिवारी की एंट्री होने वाली है.

कलर्स के ट्विटर हैंडल पर शो का नया प्रोमो रिलीज किया गया है. जिसमें श्वेता सिंह, जय भानुशाली, दीपक ठाकुर से तीखे सवाल पूछते नजर आ रहे हैं. उन्होंने सदस्यों के सामने जनता के सवाल रखे. दीपक से सवाल है कि क्या आपने गांव से होने का नाजायज फायदा उठाया है. स्माल टाउन बॉय कार्ड प्ले करके आप कुछ भी कर सकते हो?

दीपक ने जनता के इस सवाल को सिरे से नकारा. श्रीसंत ने भी दीपक का साथ देते हुए कहा कि ''उन्होंने गांव से होने का फायदा नहीं उठाया है और सच्चे दिल से गेम खेला है.'' विकास गुप्ता भी दीपक के बचाव में बोलते हैं.

लेकिन तभी रोमिल चौधरी, विकास गुप्ता की बात से इत्तेफाक नहीं रखते. रोमिल कहते हैं कि दीपक गांव में पला बढ़ा नहीं है. उसकी बहुत सारी बातें हैं जो बताती हैं कि वो शहर में पला बढ़ा है. दीपक, रोमिल के बयान पर भड़क जाते हैं.

फिर विकास गुप्ता भी रोमिल चौधरी को आड़े हाथ लेते हैं. विकास ने कहा- ''आप कमियां निकालने में इतने माहिर हैं कि आप ये सोच रहे हैं कहीं उन्हें स्मॉल टाउन कार्ड ना मिल जाए.''  इसके बाद विकास और रोमिल के बीच बहसबाजी होती है. शुक्रवार के एपिसोड में देखना होगा कि कैसे टॉप-5 कंटेस्टेंट अपने ऊपर लगे आरोपों की सफाई देते हैं.

गुजरात और महाराष्ट्र बॉर्डर पर बनता है ये जहर...

जांच में यह भी सामने आया है कि फेंटानिल ड्रग गुजरात और महाराष्ट्र बॉर्डर पर बनता है. वापी, पालघर और उमरगांव में इसे खुफिया तरीके से तैयार किया जाता है. भारत से इसकी सप्लाई इतने बड़े पैमाने पर होती है कि अमेरिका ने भारत को चिट्ठी लिखकर इस तरह के नशीले पदार्थों पर रोक लगाने तक की बात कही है. क्योंकि अमेरिका में 2016 में इसके ओवरडोज से 20 हजार और 2017 में 29 हजार लोगों की जान गई थी.

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब फेंटानिल भारत में पकडाया हो. इसके पहले मध्य प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भी इसे बड़ी तादाद में जब्त किया जा चुका है. कोर्ट ने आरोपियों को 1 जनवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है. इनमें से सलीम बोला को इसके पहले भी एंटी नारकोटिक्स की टीम गिरफ्तार कर चुकी है.

Wednesday, December 19, 2018

कपिल ने माना- कोहली नहीं, धोनी हैं भारत के सबसे बड़े क्रिकेटर

हिंदी जगत के महामंच एजेंडा आजतक के '2019 वर्ल्ड कप की तैयारी' सत्र में मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम के दो पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और कपिल देव ने शिरकत की. इस दौरान कपिल देव ने महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की और उन्हें भारत का सबसे बड़ा क्रिकेटर बताया.

उल्लेखनीय है कि कपिल और धोनी दोनों ही वर्ल्ड कप चैंपियन कप्तान हैं. कपिल ने 1983 में पहली बार ऐतिहासिक लॉर्ड्स में वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई थी, जबकि धोनी ने वानखेड़े स्टेडियम में मशहूर छक्के की मदद से भारत को 2011 का वर्ल्ड कप जिताया था.

मौजूदा दौर में कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर विराट कोहली लगातार ऊंचाइयां छू रहे हैं, इसके बावजूद कपिल देव उन्हें भारत का बेहतरीन क्रिकेटर नहीं मानते.

गावस्कर ने बताया- IPL के लिए कपिल देव होते नीलाम, तो कितने की लगती बोली?

जब कपिल देव से पूछा गया कि धोनी के बारे में वे क्या सोचते हैं, तो उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के कहा, 'धोनी भारत के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं. उन्होंने 90 टेस्ट खेले और फिर कहा कि चलो अब युवाओं को मौका दें. धोनी ने ऐसा ही किया, अपने देश को खुद से पहले रखने के लिए उन्हें सलाम है.'

उल्लेखनीय है कि धोनी ने 2014 में ऑस्ट्रेलियाई दौरे के बीच में ही अचानाक टेस्ट क्रिकेट से संन्याल लेने की घोषणा कर दी थी. इसके बाद जनवरी 2017 में उन्होंने सीमित ओवरों के प्रारूपों में भारत की कप्तानी से भी खुद को अलग कर लिया.

पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर से जब यह पूछा गया कि क्या वह मानते हैं कि भारतीय टीम विश्व कप जीतेगी, तो उन्होंने कहा कि हां जरूर. उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि लॉर्ड्स में होने वाले फाइनल में आखिरी ओवर की आखिरी गेंद हो धोनी बल्लेबाजी कर रहे हों और सामने से पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर गेंद डालें और जीत के लिए 6 रनों की दरकार हो. आमिर की अंदर आती हुई गेंद पर धोनी सिक्सर मारें और ठीक वैसा ही इशारा करें जैसा उन्होंने 2011 के विश्वकप फाइनल में किया था.

Friday, November 23, 2018

मेलबर्न में फिर हुई बारिश, नहीं शुरू हो पाया खेल

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला (2nd T20I) मेलबर्न के MCG (मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड) में खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 19 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 132 रन बना लिए हैं. बारिश के कारण आखिरी ओवर का खेल नहीं हो पाया. खेल रुकने के समय पर एंड्रयू टाई (12 रन) और बेन मैकडरमॉट (32 रन) क्रीज पर मौजूद थे. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी शुरू नहीं हो पाई और भारत को डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर 19 ओवर में 137 रनों का टारगेट मिला. मैच दोबारा शुरू होने वाला था, उससे पहले ही बारिश ने एक बार फिर मजा खराब कर दिया.

सीरीज में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में यह मैच जीतना होगा. ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन मैकडरमॉट ने अब तक सबसे ज्यादा 32 रन बनाए. इसके अलावा नाथन कूल्टर नाइल ने 9 गेंदों में 18 रन बनाए जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने 22 गेंदों में 19 रनों की पारी खेली. भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद ने 2-2 विकेट लिए जबकि कुलदीप यादव और क्रुणाल पंड्या को 1-1 सफलता मिली.

ऐसे गिरे ऑस्ट्रेलिया के विकेट्स

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. पारी की दूसरी ही गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने कंगारू कप्तान एरॉन फिंच को ऋषभ पंत के हाथों विकेट के पीछे कैच आउट करा कर भारत को पहली सफलता दिलाई. एरॉन फिंच पहली ही गेंद का सामना करते हुए शून्य पर पवेलियन लौट गए.

चौथे ओवर में तेज गेंदबाज खलील अहमद ने क्रिस लिन के रूप में ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दे दिया. खलील की गेंद पर लिन क्रुणाल पंड्या के हाथों लपके गए. लिन 13 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 1 चौका और 1 छक्का लगाया. छठे ओवर में खलील अहमद ने ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डार्सी शॉर्ट को बोल्ड करते हुए मेजबान टीम को तीसरा झटका दे दिया. शॉर्ट 14 रन बनाकर आउट हुए. अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दे दिया.

बुमराह ने मार्कस स्टोइनिस को दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट करा कर पवेलियन लौटा दिया. स्टोइनिस 4 रन बनाकर आउट हुए. 11वें ओवर में क्रुणाल पंड्या ने ग्लेन मैक्सवेल को बोल्ड करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका दे दिया. मैक्सवेल 19 रन बनाकर आउट हुए.

कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स केरी को क्रुणाल पंड्या के हाथों कैच आउट कराकर ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका दिया. इसके बाद नाथन कूल्टर नाइल को भुवनेश्वर कुमार ने आउट कर मेजबान टीम को आठवां झटका दिया. कूल्टर नाइल ने 9 गेंदों में 18 रन बनाए थे.

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी पहले बैटिंग की चुनौती

भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. भारतीय टीम ने इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है.

Friday, October 19, 2018

भारत की जीत के साथ शुरुआत, ओमान को 11-0 से हराया

मस्कट. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में जीत के साथ शुरुआत की। उसने गुरुवार रात हुए अपने पहले मुकाबले में ओमान को 11-0 से मात दी। भारत की ओर से दिलप्रीत सिंह ने हैट्रिक लगाई। वहीं, आठ खिलाड़ियों ने एक-एक गोल किए। भारतीय टीम पूरे समय मैच में हावी रही और ओमान के खिलाड़ी गेंद के लिए संघर्ष करते दिखे। भारत और ओमान चार साल बाद आमने-सामने थे। 2014 इंचियोन एशियाड में भारत ने ओमान को 7-0 से हराया था। भारत की ओर से हार्दिक सिंह ने इस मैच से अपना डेब्यू किया।

भारत की ओर से नौ खिलाड़ियों ने गोल किए
दिलप्रीत ने 41वें, 55वें और 57वें मिनट में गोल किए। वहीं, ललित उपाध्याय ने 17वें, हरमनप्रीत ने 21वें, नीलकांत शर्मा ने 22वें, मनदीप सिंह ने 29वें, गुरजंत सिंह ने 37वें मिनट, आकाशदीप ने 49वें, वरुण कुमार ने 49वें मिनट और चिंग्लेनसाना सिंह ने 53वें मिनट में गोल दागे।

मैच के पहले क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों को कई मौके मिले, लेकिन ओमान के डिफेंड के आगे वे इसे गोल में तब्दील करने में असफल रहे, लेकिन अगले 15 मिनट में भारत की ओर से चार गोल किए।

पहला गोल ललित उपाध्याय की स्टिक से निकला। 17वें मिनट में उन्होंने गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। 21वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और हरमनप्रीत ने इसे गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की।

22वें मिनट में नीलकांत शर्मा ने गोलकर स्कोर को भारत के पक्ष में 3-0 कर दिया। 29वें मिनट में मनदीप सिंह ने गेंद को गोलपोस्ट के भीतर पहुंचाया। इसमें उनकी मदद आकाशदीप ने की। आकाशदीप के पास पर मनदीप ने यह गोल किया।

तीसरे क्वार्टर में गुरजंत सिंह ने 37वें मिनट में गोल किया। 41वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पेनल्टी कॉर्नर को दिलप्रीत ने गोल में बदला। इसके साथ ही भारत मुकाबले में सात गोल के अंतर से आगे हो गया।

चौथे क्वार्टर में 49वें मिनट में सुरेंदर कुमार के पास पर आकाशदीप ने गोल किया। इसी मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और वरुण कुमार ने गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। मैच का स्कोर 8-0 से भारत के पक्ष में हो गया।

53वें मिनट में भारत को फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला। हरमनप्रीत ने गेंद को हिट किया। चिंग्लेसाना ने शॉट लिया और गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। मुकाबले के आखिरी के पांच मिनट दिलप्रीत के नाम रहे। उन्होंने 55वें और 57वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की।

津冀地区连续驻留满14天的来京人员不再居家观察14天

  中新网4月20日电(陈杭) 4月中旬, 色情性&肛交集合 全球多个疫苗团队 色情性&肛交集合 宣布取得进展的同时, 色情性&肛交集合 中国宣布第一波疫情已经得到控制, 色情性&肛交集合 中国在全球的新冠研究 色情性&肛交集合 的临床试验立项占比从 色情性&肛交集合 三分之二...