Friday, May 10, 2019

中美贸易谈判:关税上调在即,特朗普收到习近平“美丽信件”

特朗普周四(9日)在白宫表示,他收到了中国国家主席习近平“美丽的信件”,但并未透露信件的内容,只称两人可能会通电话。

中美贸易谈判团队在华盛顿时间周四下午五时开始磋商,美方威胁上调关税的时间是周五(10日)凌晨零点零一分,留给两国谈判团队的时间不多了。

“我不知道会发生什么,”特朗普在谈判开始前对记者说,“我们今晚就会知道。”

目前未有迹象表明两国可以在短时间内修补所有分歧,达成最终的贸易协议。中国观察家利明璋(Bill Bishop)预期,本周谈判最积极的可能结果是,两国同意暂时不上调关税,继续朝达成最终协议迈进。

美方谈判团依然由贸易代表莱特希泽与财政部长姆努钦带领,而中方团队则由中国副总理刘鹤牵头。中国官媒在报道刘鹤时的头衔是“中共中央政治局委员、国务院副总理、中美全面经济对话中方牵头人”。

此次有别以往,刘鹤未以“习近平特使”头衔访美。外界猜测,这意味着协议的中方拍板人必须是习近平。

刘鹤抵达后在接受中国媒体采访时表示,中方带着诚意而来,希望在当前特殊形势下,“理性、坦诚地与美方交换意见”。

他说,中方认为,在当前的形式下加征关税不是解决问题的好办法,对中美双方不利,对世界也不利。所以,出路应该是有原则的、比较好的解决现实问题。最终走向合作的唯一结果。

刘鹤表示,“我这次来,顶着压力,就是表示了中方最大的诚意,而且想坦诚地、自信地、理性地解决中美面临的一些分歧或者说不同。我认为是有希望的。”

他指出:“加征关税对双方都非常不利。现在,中国经济和美国经济,从某种意义上来说,是一个完整的产业链,大家都会受伤。双方在磋商中出现了一些问题,不应该伤及无辜,广大人民群众的利益受到损失,我们感到遗憾。所以,希望找到最好的方法来解决。”

如果谈判未能取得进展,在周五,美国对2000亿美元中国商品的关税将上调至25%,另外将开始起草公文,拟向另外3250亿美元商品加征25%关税。中国警告,将采取反制措施。

去年两国贸易战如火如荼之时,中国曾以牙还牙,对1100亿美元的美国商品施以关税。路透社根据美国贸易数据估计,中国如今可能只剩100亿美元美国商品可以施加新增关税。

北京发出软硬兼施的信号,一方面批评美方歪曲中方立场、威胁上调关税,另一方面强调合作才能达成共赢。

“美方(给中方)贴了不少标签,比如倒退、背弃,中方‘被承诺’了很多。”中国商务部发言人高峰在周四表示,“中方重信用守承诺,这一点从来没有改变。”

然而,他同时强调,中方代表团在美方关税威胁下,依然赴美磋商,展现了中方的“诚意和善意”。特朗普以推文威胁加征关税之后,中方的访美行程比原计划推迟及缩短了一天。

“合作始终是中美两国最好的选择,磋商才是解决问题的正确路径。”中国商务部的言论暗示,中方希望美方也作出一定让步。

中国官媒《环球时报》社论写道:“看来中美都做好了从所谓‘休战谈判’转入‘边打边谈’状态的思想准备。”

《环球时报》总编胡锡进发表推文引述中方信源称,在周五关税上调前两国达成协议的可能性为零。

就在两国即将在华府展开新一轮谈判之时,美国司法部宣布起诉一名名为王福杰的中国公民,他涉嫌向美国健康保险公司发起黑客攻击,盗取数据。

根据联邦调查局(FBI)公布的资料,王福杰今年32岁,居住在中国深圳。检察官形容王隶属“一个极其成熟的中国黑客集团”。

同日,美国联邦通讯委员会(FCC)宣布,出于国家安全理由,拒绝中国电信运营商中国移动在美提供电信服务的申请。

Tuesday, April 23, 2019

‘चौकीदार चोर है’ बयान पर राहुल को अवमानना नोटिस, 30 अप्रैल को होगी सुनवाई

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को राहुल गांधी को ‘चौकीदार चोर है’ वाले बयान के लिए अवमानना का नोटिस जारी किया। कोर्ट अब इस मामले की सुनवाई 30 अप्रैल को राफेल मामले में दायर बची हुई पुनर्विचार याचिकाओं के साथ करेगा।

हाल ही में शीर्ष अदालत राफेल डील के लीक दस्तावेजों को सबूत मानकर मामले की दोबारा सुनवाई के लिए राजी हो गई थी। इस पर राहुल ने कहा था कि कोर्ट ने मान लिया कि ‘चौकीदार ही चोर है।’ इसके बाद भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ अवमानना का केस दायर कर दिया था। इस पर कोर्ट ने राहुल को बिना नोटिस जारी किए ही जवाब मांगा। राहुल ने सोमवार को माना था कि कोर्ट ने ऐसा कुछ नहीं कहा और गर्म चुनावी माहौल में जोश में उनके मुंह से यह बात निकल गई। उन्होंने अपनी टिप्पणी पर खेद जताया था।

राहुल के खेद जताने को माफी मांगना नहीं कह सकते: रोहतगी

कोर्ट ने लेखी की तरफ से पेश हुए वकील मुकुल रोहतगी से पूछा कि राहुल ने जवाब में क्या लिखा है? इस पर रोहतगी ने कहा कि राहुल ने माना है कि उन्होंने कोर्ट का आदेश देखे बगैर पत्रकारों को गलत बयान दिया था। रोहतगी ने कहा जैसे उन्होंने खेद जताया है उसे माफ़ी मांगना नही कहा जा सकता।

इस पर राहुल की तरफ से पेश हुए वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि कोर्ट ने उनसे सिर्फ स्पष्टीकरण मांगा था जो उन्होंने दिया। कोर्ट ने उन्हे नोटिस नहीं जारी किया था। चीफ जस्टिस ने कहा कि आप कह रहे हैं कि नोटिस नही जारी हुआ तो अब नोटिस दे रहे हैं।

राहुल के खिलाफ दायर याचिका रद्द नहीं
इसी के साथ कोर्ट ने राहुल की तरफ से पेश हुए वकील अभिषेक मनु सिंघवी की उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने राहुल के खिलाफ दायर याचिका रद्द करने की मांग की थी। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि हमें लगता है कि याचिका पर राहुल को नोटिस जारी किया जा सकता है। उन्होंने रजिस्ट्रार को सुनवाई मंगलवार को रखने के निर्देश दिए।

सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई थी पुनर्विचार याचिका
सुप्रीम कोर्ट ने 14 दिसंबर 2018 के फैसले में राफेल डील को तय प्रक्रिया के तहत होना बताया था। अदालत ने उस वक्त डील को चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं खारिज कर दी थीं। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी और वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने डील के दस्तावेजों के आधार पर इस फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिकाएं दायर की थीं। इनमें कुछ गोपनीय दस्तावेजों की फोटो कॉपी लगाई गई थीं। इस पर अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने केंद्र की ओर से आपत्ति दर्ज कराई थी थी। उन्होंने कहा था कि भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 123 के तहत विशेषाधिकार वाले गोपनीय दस्तावेजों की प्रतियों को पुनर्विचार याचिका का आधार नहीं बनाया जा सकता। शीर्ष अदालत ने उनकी यह दलील खारिज कर दी थी। 

Wednesday, April 10, 2019

वायनाड में राघुल गांधी से है राहुल गांधी का मुक़ाबला

हम अक्सर ये सुनते हैं कि नाम से आख़िर क्या होता है. चुनावों के मौसम में इसकी चर्चा और अधिक होने लगती है जब एक जैसे नामों वाले उम्मीदवार मैदान में एक-दूसरे के सामने उतरते नज़र आते हैं.

ऐसा ही कुछ हो रहा है केरल की वायनाड सीट पर जहाँ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती देने के लिए उनके ही नाम से मिलते-जुलते दो-दो उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं.

इनमें से एक उम्मीदवार का नाम है राघुल गांधी जो दावा करते हैं कि वो केवल नाम मिलने भर से इस दौड़ में नहीं हैं.

वो कहते हैं, "हम दोनों राजनेता हैं. राहुल गांधी एक राष्ट्रीय नेता हैं, और मैं एक राज्य स्तर का नेता. मैं एक गंभीर उम्मीदवार हूँ."

33 साल के राघुल का कांग्रेस से भी नाता रहा है. उनके पिता कांग्रेस सदस्य थे और दादा स्वतंत्रता सेनानी.

राघुल गांधी कहते हैं, "चुनाव अधिकारियों ने मेरी मदद केवल इसलिए नहीं की क्योंकि मेरा नाम राघुल गांधी है. नामांकन के लिए आवेदन में मैंने एक कॉलम नहीं भरा था और इसलिए मेरा आवेदन रद्द कर दिया गया."

राघुल ने इसके बाद ठीक उसी दिन नामांकन दाख़िल किया जिस दिन राहुल गांधी ने भी अपना पर्चा भरा.

दसवीं तक की पढ़ाई करने वाले राघुल ने कहा, "मेरे पास बहुत आयडिया हैं मगर उन्हें लागू करने के लिए मुझे ताकत चाहिए."

कोयम्बटूर में घरेलू कर्ज़ जैसी आर्थिक सेवाएं दिलाने का काम करने वाले राघुल ने कहा, "अभी के वक्त में लोग बेरोज़गारी को लेकर काफ़ी चिंतित हैं."

लेकिन इस चुनाव से राघुल गांधी क्या हासिल करने की उम्मीद रखते हैं?

इसके जवाब में वो कहते हैं, "जो पैसे मैंने प्रचार में लगाए हैं, उसे वापस पाने की उम्मीद करता हूं. इसके लिए हमें जीतने वाले उम्मीदवार का एक तिहाई वोट हासिल करना होगा. यही मेरे लिए जीत होगी."

राहुल गांधी जैसे दूसरे नाम वाले उम्मीदवार से काफ़ी कोशिशों के बावजूद संपर्क नहीं हो पाया है. लेकिन एक बड़ी पार्टी के उम्मीदवार के नाम से ही चुनाव लड़ने वाले लोगों का मामला केवल वायनाड तक ही सीमित नहीं है.

कर्नाटक के मंड्या लोकसभा क्षेत्र में सुमालथा के नाम से दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. असल में यहां से एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी सुमालथा अम्बरीश चुनाव में खड़ी हैं जिनका कांग्रेस और बीजेपी से बाग़ी हुए लोग समर्थन कर रहे हैं.

दूर-दराज़ के गांवों में प्रचार के लिए निकले इन लोगों से भी बात नहीं हो पाई. लेकिन इनमें एक उम्मीदवार के भाई श्रीधर ने कहा कि उनकी बहन ग्राम पंचायत और तालुका बोर्ड की चैयरमैन हैं.

श्रीधर कहते हैं, "वो जनता दल सेक्युलर की सदस्य हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका समर्थन किया और उनसे चुनाव लड़ने को कहा क्योंकि उन्हें पहले भी प्रत्याशी बनाने को लेकर नज़रअंदाज़ किया गया था."

सुमालथा नाम के तीनों उम्मीदवारों का मुक़ाबला निखिल गौड़ा से है. निखिल गौड़ा मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे और अभिनेता हैं.

असल में सुमालथा अम्बरीश कांग्रेस से बग़ावत करके खड़ी हुई हैं क्योंकि जेडीएस और कांग्रेस के बीच समझौते में ये सीट जेडीएस के हिस्से आई थी.

इसकी वजह ये है कि पिछले विधानसभा चुनावों में यहां की अधिकांश सीटों पर जेडीएस की जीत हुई थी.

Tuesday, April 2, 2019

रसगुल्ला मिर्च टीडीपी का गला पकड़ेगी, पर वोटर पानी भी नहीं देगा

अमित कुमार निरंजन, विजयवाड़ा. कृष्णा नदी के किनारे बसा है विजयवाड़ा। कृष्णा का यही किनारा अमरावती को भी जोड़ता है। तेलंगाना से अलग होने के बाद अमरावती (गुंटूर लोकसभा क्षेत्र) को आंध्र की राजधानी बनाया गया है। यहां हाईटेक सचिवालय है। जहां टॉयलेट का फीडबैक देने के लिए हर शौचालय के सामने  टैब लगे हैं। सचिवालय की दूसरी मंजिल पर कंट्रोल रूम से राजमुंदरी जिले में बन रहे पोलवरम बांध के काम की निगरानी की जा रही है। हालांकि, यहां के हाईटेक कैमरे कंट्रोल रूम से दो किमी दूर कूड़ा ले जा रही एम रूपा की हताशा और गुस्सा नहीं देख पाते।

अमरावती से सटे मंडम गांव से कूड़ा ले जा रही एम रूपा नगर निगम  कर्मचारी हैं। हाथ में न ग्लव्स हैं न मुंह पर मास्क। वजह पूछने पर भड़क जाती हैं। कहती हैं कि हमसे जबरन काम कराया जा रहा है। तीन महीने से पैसा नहीं मिला। सीएम कहते हैं- चुनाव का समय है। सफाई ठीक होनी चाहिए। तनख्वाह क्यों नहीं मिली...इसकी वजह बताते हुए कहती है- अफसर, नेता हमारा पैसा खा जाएंगे तो  सैलरी का फंड कहां से आएगा।

एम रूपा की स्थिति आंध्र की दूसरी ही तस्वीर दिखाती है। विकास की इस इमारत में निचला तबका सिर्फ नींव है। उधर, आंध्र के दक्षिणी हिस्से यानी कोस्तांद्रा की 7 लोकसभा सीट मच्छीपत्तनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, नरसरावपेट, बापटला, ओंगोल और नैल्लोर की जमीनी हकीकत अलग है। यहां मिर्च के उचित दाम नहीं मिलने से किसान की जिंदगी बेहद तीखी हो गई है और पानी नहीं मिलने से नाराज वोटर सरकार का गला सूखाने के लिए तैयार बैठे हैं।

विजयवाड़ा के इनाडु अखबार में  डेढ़ दशक से राजनीति कवर कर रहे  धनजंय टेकाले  आंध्र का  चुनावी सार बताते हुए कहते हैं- प्रदेश की लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) के मुताबिक लोकसभा चुनाव में वायएसआर को 14 और टीडीपी को 10 सीट मिल सकती है। वहीं विधानसभा में वायएसआर को करीब 90 और टीडीपी को करीब 80 सीटें मिल सकती हैं।

मच्छीपत्तनम विजयवाड़ा से 60 किमी दूर है। ये वो शहर है जो एक समय ईस्ट इंडिया कंपनी का प्रमुख  व्यापारिक केंद्र  था। यहां अंग्रेजों के जमाने का बंदरगाह है। रत्न  वाॅच कंपनी के मालिक रवींद्र बाबू कहते हैं करीब सौ साल पहले तूफान के समय ब्रिटिश कलेक्टर ताोरिन हिल ने शहरियों की खूब मदद की थी, अब अफसर पैसा खाते हैं।

मच्छीपत्तनम की खासियत यह है कि नोटा यहां पिछली बार चौथे नंबर पर था।  बंदरगाह का बड़ा मुद्दा है। करीब 40% कापू वोट है। एंटी इनकंबेंसी और जनसेना के अकेले मैदान में उतरने से कापू वोट टीडीपी से कट सकता है। इसका फायदा वाईएसआर को मिल सकता है।

भारत यात्रा के इस चरण में एनटीआर का पैतृक गांव निम्माकुरू भी पड़ा। यहां सरकारी स्कूल, अस्पताल और पक्की सड़क है। बस भी चलती है। इससे उलट, गुंटूर अलग ही कहानी बयां करता है। यहां मेरिकापुड़ी गांव में तेज धूप के बीच महिला किसान डी भूलक्ष्मी मजदूरों के साथ मिर्च की छंटाई में जुटी हैं। मिर्च का नाम भले ही रसगुल्ला हो लेकिन पांच साल में इसकी कीमत में इजाफा बहुत ही मामूली हुआ है। कीमत सिर्फ 30% बढ़ी है लेकिन मजदूरी दाेगुनी हो गई। मिर्च के नुकसान से जिंदगी तीखी हो गई है।

90 किमी आगे नरसरावपेट में पानी सबसे बड़ा मुद्दा है। एस के ख्वाजा  एसआर कुत्तु  कॉलोनी में रहते हैं और उन्हें पानी लेने के लिए  रोजाना सुबह दो किमी दूर तक जाना पड़ता है। कहते हैं- इस बार पानी के नाम पर ही वोट दूंगा। ऐसे ही हालात ओंगोल के हैं। ओंगोल में जुबैन प्रजाति का बैल मिलता है। तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश में यह लड़ाने के काम आता है। यहां श्री कृष्णा मंदिर इस प्रजाति के बैलों काे पालता है।

केयरटेकर जी. गुरवैया कहते हैं कि गौशाला में बोरिंग तो है, लेकिन पानी की इतनी किल्लत है कि जानवरों को पीने का पानी नहीं मिलता। 100 किमी दूर नैल्लोर पहुंचते-पहुंचते पानी और सूखता जाता है। यहां पुल से गुजरने पर पहली नजर में बंजर जमीन दिखती है। लोगों ने बताया ये पेन्ना नदी है। जिसमें दूर-दूर तक पानी की एक बूंद भी नहीं दिख रही थी। नैल्लोर में पिछली बार वाईएसआर नेता मेकाचंति राजा मोहन रेड्‌डी सांसद चुने गए थे। इस बार इन्हें टीडीपी ने टिकट दिया है।

क्षेत्रीय स्तर पर पीने का पानी और प्राइवेट पोर्ट प्रमुख मुद्दा है। रेड्‌डी वोट की संख्या करीब 50% है। इसलिए एंटी इनकम्बेंसी का असर यहां नहीं होगा। बापटला  और ओंगोल, इन दाेनों क्षेत्रों का राजनीति और सामाजिक मिजाज लगभग एक जैसा है। बापटला में रामायापट्नम पोर्ट का मुद्दा अहम है। क्योंकि इससे रोजगार बढ़ने की संभावना है। लेकिन काम ही शुरू नहीं हो पाया।

फ्रीलांसर राजनीतिक शोधकर्ता अनंत कुमार कहते हैं- इस बार आंध्र में पानी, विकास और भ्रष्टाचार प्रमुख मुद्दे हैं। 1993 के बाद से राज्य के हर चुनाव जाति केंद्रित हो गए हैं। आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य पद्मश्री ने बताया कि राज्य में फिलहाल तो विशेष राज्य का दर्जा ही मुद्दा है। वाईएसआर के मीडिया कॉर्डिनेटर मस्तान ने कहा लोग प्रदेश में बदलाव के लिए वोट करने वाले हैं।

सबसे बड़ा फैक्टर क्या रहेगा?

मुद्दे- मिर्च, काॅटन के अलावा भ्रष्टाचार : मिर्च व कॉटन के दाम के अलावा भ्रष्टाचार और विकास भी मुद्दा है। पानी का मुद्दा भी उछल रहा है। राज्य सरकार को एंटीइनकंबेंसी का सामना करना पड़ सकता है। सर्जिकल स्ट्राइक, ट्रिपल तलाक का मुद्दा बहुत कम है यानी भाजपा को इसका फायदा नहीं मिलेगा। नोटबंदी का असर है।

जाति- कोपू, दलित और किसान यहां निर्णायक रहेंगे : कोपू, दलित वोट के अलावा यहां खम्म और वाशियार वोट अहम हैं। यह चार सीटों पर असर डालेंगे। मिर्च, कॉटन की खेती करने वालेे 70% किसानों का वोट भी असर डालेगा। जनसेना के अलग लड़ने से टीडीपी का कोपू वोट कट सकता है। सात लोकसभा सीटों पर कोपू  वोट करीब 30%, दलित 25%, रेड्‌डी और  नायडू वोट 15%  और खम्म 10%  हैं।

Tuesday, March 26, 2019

स्पेससूट का सही साइज नहीं मिलने पर नासा ने महिलाओं की स्पेसवॉक रद्द की

वॉशिंगटन. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का पहली बार दो महिलाओं को स्पेसवॉक कराने का मिशन फिलहाल रद्द कर दिया गया है। नासा का कहना है कि उसके पास महिला एस्ट्रोनॉट्स की फिटिंग के पर्याप्त स्पेससूट मौजूद नहीं हैं। ऐसे में आउटरवियर की कमी के चलते यह मिशन बदला जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पेसवॉक की योजना को आगे बढ़ाया जाएगा। 

एक महीने पहले ही नासा ने ऐलान किया था कि 29 मार्च को उसकी दो महिला एस्ट्रोनॉट्स इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से अंतरिक्ष में स्पेसवॉक के लिए जाएंगी। यह पहली बार होगा जब किसी स्पेसवॉक में सिर्फ महिलाओं को ही भेजा जाना है। इससे पहले के मिशनों में स्पेसवॉक के लिए महिलाओं के साथ किसी पुरुष एस्ट्रोनॉट को भी भेजा जाता था।

आईएसएस में बैट्री लगाने के लिए जारी है स्पेसवॉक
स्पेसवॉक कई वजहों से किया जाता है, जिसमें स्पेसक्राफ्ट की मरम्मत, वैज्ञानिक प्रयोग और फिर नए उपकरणों का परीक्षण होता है। अंतरिक्ष में मौजूद बिगड़े सैटेलाइट या स्पेसक्राफ्ट को वहीं ठीक करने के लिए स्पेसवॉक की जाती है। जिन दो एस्ट्रोनॉट्स को स्पेसवॉक में हिस्सा लेना है, उनमें से एक ऐन मैकक्लेन (59) और क्रिस्टीना कोश हैं। मैकक्लेन 22 मार्च को निक हेग के साथ आईएसएस में एक लिथियम आयन बैट्री लगाने के लिए स्पेसवॉक में हिस्सा ले चुकी हैं।

सात घंटे स्पेसवॉक का रखा गया था मिशन
मैकक्लेन और कोश का स्पेसवॉक सात घंटे रखी गई थी। दोनों 2013 के एस्ट्रोनॉट क्लास का हिस्सा थीं। इसमें आधे से ज्यादा महिलाएं थीं। इस दौरान नासा को एस्ट्रोनॉट्स के लिए दूसरी बार सबसे ज्यादा आवेदन (6100) मिले थे। नासा में 50% फ्लाइट डायरेक्टर्स महिलाएं हैं।

नई दिल्ली. भाजपा ने दक्षिण बैंगलोर से 28 साल के तेजस्वी सूर्या को उम्मीदवार बनाया है। सूर्या का मुकाबला कांग्रेस महासचिव बीके हरिप्रसाद (64) से होगा। इस सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एचएन अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी को टिकट दिए जाने की कोशिशों को झटका लगा है। अनंत कुमार 1996 के बाद से यहां रिकॉर्ड छह बार चुने गए थे।

'यह सिर्फ मोदी के न्यू इंडिया में ही संभव'
भाजपा द्वारा टिकट जाने के बाद सूर्या ने ट्वीट किया, "हे भगवान! मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री और सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के अध्यक्ष ने बेंगलौर दक्षिण जैसी प्रतिष्ठित सीट के लिए 28 वर्षीय युवक पर अपना भरोसा जताया है। यह सिर्फ भाजपा में हो सकता है। सिर्फ नरेंद्र मोदी के न्यू इंडिया में।"

सूर्या कर्नाटक हाईकोर्ट में वकील हैं। भाजपा के एक पदाधिकारी के मुताबिक, "सूर्या हमारी राष्ट्रीय सोशल मीडिया टीम के भी सदस्य हैं।" कर्नाटक बीजेपी के उगते सितारे कहे जाने वाले सूर्या फिलहाल बीजेपी के प्रदेश युवा मोर्चा के सचिव भी हैं।

टिकट न मिलने पर अनंत कुमार की पत्नी ने कहा, ‘‘यह (फैसला) हैरान करने वाला है। मैं पार्टी के फैसले के साथ हूं। इस पर सवाल मत पूछिए। अगर हमें देश के लिए योगदान देना है तो हमें मोदी जी के साथ काम करना है।’’ वहीं सूर्या ने कहा, ‘‘यह आश्चर्य और आभार की मिलीजुली अनुभूति है। एबीवीपी में था तब से ही कर्नाटक में सक्रिय हूं। यही एक पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं की क्षमताओं को पहचानती है।’’

भाजपा ने बेंगलुरू ग्रामीण लोकसभा सीट से अश्वत नारायण को अपना प्रत्याशी बनाया है। नारायण का मुकाबला यहां से कांग्रेस प्रत्याशी डीके सुरेश से होगा। सुरेश यहां से दूसरी बार चुनाव लड़ेंगे। सुरेश कर्नाटक में मंत्री डीके शिवकुमार के भाई हैं।

Wednesday, March 20, 2019

नीरव मोदी लंदन में गिरफ़्तार, अदालत में पेश होंगे

हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन में गिरफ़्तार कर लिया गया है.

उन पर पंजाब नेशनल बैंक से क़रीब 13 हज़ार करोड़ रुपए का उधार लेकर न चुकाने के आरोप हैं.

भारत ने अगस्त में ब्रिटेन से नीरव मोदी को प्रत्यर्पित करने की मांग की थी.

इसे भारत का सबसे बड़ा बैंक घोटाला भी माना जाता है.

लंदन पुलिस ने बीबीसी को बताया है कि 48 वर्षीय मोदी को लंदन के होल्बोर्न इलाक़े से मंगलवार को गिरफ़्तार किया गया था और उन्हें बुधवार को लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश किया जाएगा.

लंदन स्थित वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उनके ख़िलाफ़ वॉरेंट जारी किया था जिसके बाद उन्हें गिरफ़्तार किया गया है.

पंजाब नेशनल बैंक ने साल 2018 में नीरव मोदी और उनके चाचा मेहुल चौकसी के नेतृत्व वाले ज्वैलरी समूहों पर फ़र्ज़ी बैंक गारंटी के ज़रिए क़र्ज़ लेने और धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए थे.

लेकिन ये आरोप सार्वजनिक होने से पहले ही दोनों ने गुपचुप तरीके से भारत छोड़ दिया था.

नीरव मोदी को हाल ही में लंदन में देखा गया था जिसके बाद भारतीय मीडिया में सवाल उठाए गए थे.

भारत के प्रवर्तन निदेशालय ने लंदन पुलिस से उन्हें गिरफ़्तार करने की गुज़ारिश की थी.

हांलाकि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने भ्रष्टाचार के सभी आरोपों को खारिज किया है.

कौन है नीरव मोदी?
नीरव मोदी भारत के चर्चित हीरा कारोबारी हैं. वे 2.3 अरब डॉलर की ज्वेलरी डिजाइनर कंपनी फ़ायरस्टार डायमंड के संस्थापक हैं और उनके ग्राहकों में दुनिया के जाने-माने लोग शामिल हैं.

नीरव डायमंड का कारोबार करने वाले परिवार से आते हैं और बेल्जियम के एंटवर्प शहर में उनका पालन-पोषण हुआ है.

युवा उम्र से ही उनकी दिलचस्पी आर्ट और डिजाइन में थी और वो यूरोप के अलग-अलग म्यूज़ियम में आते-जाते थे.

इसके बाद भारत में जाकर बसने और डायमंड ट्रेडिंग बिज़नेस के सभी पहलुओं की ट्रेनिंग लेने के बाद साल 1999 में उन्होंने फ़ायरस्टार की नींव रखी.

ये एक डायमंड सोर्सिंग और ट्रेडिंग कंपनी है. साल 2008 में नीरव के एक करीबी दोस्त ने उन्हें ईयररिंग बनाने को कहा.

साल 2010 में वो क्रिस्टी और सॉदबी के कैटालॉग पर जगह बनाने वाले पहले भारतीय ज्वेलर बने. साल 2013 में वो फ़ोर्ब्स लिस्ट ऑफ़ इंडियन बिलिनेयर में आए और तब से अपनी जगह बनाए हुए हैं.

नीरव मोदी कंपनी के आभूषण केट विंस्लेट, रोज़ी हंटिंगटन-व्हाटली, नाओमी वॉट्स, कोको रोशा, लीज़ा हेडन और एश्वर्य राय जैसे भारतीय और अंतरराष्ट्रीय स्टाइल आइकन पहनते हैं.

कहां-कहां हैं उनके स्टोर?
नीरव मोदी के डिजाइनर ज्वेलरी बूटीक लंदन, न्यूयॉर्क, लास वेगास, हवाई, सिंगापुर, बीजिंग और मकाऊ में हैं. भारत में उनके स्टोर मुंबई और दिल्ली में है.

नीरव मोदी ने अपने ही नाम से साल 2010 में ग्लोबल डायमंड ज्वेलरी हाउस की नींव रखी थी. कंपनी का मुख्यालय भारत के मुंबई शहर में है.

नीरव डायमंड का कारोबार करने वाले परिवार से आते हैं और बेल्जियम के एंटवर्प शहर में उनका पालन-पोषण हुआ है.

भारत में स्टोर कहां-कहां?
साल 2014 में नीरव मोदी ने दिल्ली के डिफ़ेंस कॉलोनी में पहला फ्लैगशिप स्टोर खोला और साल 2015 में मुंबई के काला घोड़ा में स्टोर खुला.

साल 2015 में नीरव मोदी कंपनी ने न्यूयॉर्क सिटी और हॉन्गकॉन्ग में बूटीक खोले. लंदन की बॉन्ड स्ट्रीट और एमजीएम मकाऊ में उनके बूटीक स्टोर हाल में खुले हैं.

niravmodi.com के मुताबिक नीरव मोदी का ये झुकाव परिवार की वजह से हुआ क्योंकि रात के भोजन के वक़्त भी उन लोगों की बातचीत इसी पर हुआ करती थी.

इसके अलावा उन्हें अपनी मां से काफ़ी प्रेरणा मिलती है, जो इंटीरियर डिज़ाइनर थीं.

Friday, March 8, 2019

'काशी की संस्कृति नष्ट कर नया बनारस बना रहे हैं मोदी'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र काशी को कई योजनाओं की सौगात देते हुए अपने ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की नींव रखी. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्षों से बाबा विश्वनाथ बंधे हुए थे, सांस भी नहीं ले पा रहे थे, लेकिन आज इस काम से उन्हें मुक्ति मिलेगी. उन्होंने कहा कि जब मैं राजनीति में नहीं था, तब भी सोचता था कि यहां कुछ करना चाहिए. लेकिन यह मेरे नसीब में ही लिखा था कि मेरे हाथ से ये काम हुआ. करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र काशी विश्वनाथ को मुक्त करने के पीएम के इस बयान पर काशी के विद्वत जनों में रोष है.

काशी को क्योटो बनाने के क्रम में काशी विश्वनाथ मंदिर के विस्तारीकरण के लिए ललिता घाट से विश्वनाथ मंदिर तक दो सौ से अधिक भवनों को अधिग्रहित कर तोड़ा गया. इनमें लगभग 50 की संख्या में प्राचीन मंदिर व मठ शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने 40 से अधिक प्राचीन मंदिर जिस पर लोगों का अतिक्रमण था उसे भी मुक्त कराया है. संकटमोचन मंदिर के महंत विशंभरनाथ मिश्र ने aajtak.in से बातचीत में कहा, 'भगवान शंकर सबको मुक्त करने वाले हैं ऐसे में कोई उन्हें मुक्त करने की बात करे ये अनुचित है. इससे मैं बेहद आहत हूं. बनारस की जीती जागती संस्कृति को ढहा कर उस पर विकास की इमारत खड़ी की जा रही है. यह लाखों लोगों की आस्था से खिलवाड़ है.'

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की जद में आने वाले इन प्राचीन मंदिरों, देव विग्रहों की रक्षा के लिए आंदोलन करने वाले शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद के शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, 'काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण के लिए जितने मंदिर तोड़े गए उतने औरंगजेब ने भी नहीं तोड़े. अगर प्रधानमंत्री का अर्थ है कि मैनें इन्हें मुक्त कराया तो सही ही है क्योंकि उन्होंने इन देव विग्रहों को उनके प्राण से मुक्त करा दिया. प्रधानमंत्री बताएं किसके कब्जे से मुक्त कराया? काशी में जो हुआ है वो अकल्प्य है. जिन देवी देवताओं के दर्शन के लिए लोग पूरे भारत से आते हैं वे उन्हें ना पाकर कैसा महसूस करेंगे.'

काशी विद्वत परिषद के संगठन महामंत्री दीपक मालवीय का कहना है कि बाबा विश्वनाथ का देश के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में विशेष महत्व है. वो पूरे विश्व के नाथ हैं. पूरे देश के लोग मुक्ति की प्राप्ति के लिए काशी आते हैं. तो इन्हें कौन मुक्त करेगा जो खुद लोगों को मुक्ति देते हैं, काशी मोक्ष का कारक है. बाबा विश्वनाथ के इर्द गिर्द सुंदरीकरण किया जा सकता है, सुविधाएं बढ़ाई जा सकती हैं लेकिन बाबा को मुक्त करने की बात कहना अनुचित है.

दीपक मालवीय ने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण के लिए जिन मंदिरों और देव विग्रहों को तोड़ा गया उसे जमींदोज कर उसके ऊपर निर्माण करना अनुचित प्रक्रिया है. क्योंकि इन सभी देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी. अगर सरकार सुंदरीकरण कर रही है तो इन्हें पुन: प्राण प्रतिष्ठित कराते हुए दर्शन पूजन की उचित व्यवस्था करे.

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की जद में आने वाले क्षेत्र को बनारस में पक्का महाल कहा जाता है. यह क्षेत्र गंगा तट पर अस्सी से राजघाट तक फैला है. बनारस का यह इलाका खुद में कई संस्कृतियों को समेटे हुए है. अलग-अलग राज्यों के रियासतों की प्राचीन इमारत व वहां पूजे जाने वाले पौराणिक मंदिर और देव विग्रह इसी क्षेत्र में स्थित हैं. जिनके दर्शन करने पूरे देश से लोग आते हैं. पक्का महाल में बंगाली, नेपाली, गुजराती, दक्षिण भारतीय समुदायों के अपने अपने मोहल्ले हैं और इनसे जुड़े देवी देवताओं के मंदिर हैं.

津冀地区连续驻留满14天的来京人员不再居家观察14天

  中新网4月20日电(陈杭) 4月中旬, 色情性&肛交集合 全球多个疫苗团队 色情性&肛交集合 宣布取得进展的同时, 色情性&肛交集合 中国宣布第一波疫情已经得到控制, 色情性&肛交集合 中国在全球的新冠研究 色情性&肛交集合 的临床试验立项占比从 色情性&肛交集合 三分之二...